भारतीय रेलवे में किन पदों पर पा सकते हैं नौकरी, आखिर कैसे मिलेंगे ये सुनहरे अवसर

How to make career in Indian railways, Know post and eligibility details

रोजगार की दृष्टि से भारतीय रेल सेवा सर्वाधिक नौकरी देने वाला सार्वजनिक उपक्रम है। इसमें करीब 16 लाख से भी ज्यादा 2 लोगों को नौकरी मिली हुई है। रेल सेवा में नियुक्त होने के लिए कुल 21 रेलवे बोर्डों द्वारा कई स्तरों में पर नियुक्तियां की जाती हैं, आइए यहां हम जानते। हैं ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण पदों और नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में। 

सहायक स्टेशन मास्टर :

रेलवे भर्ती बोर्डों द्वारा समय-समय पर विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां की जाती हैं। इसमें सहायक स्टेशन मास्टर युवाओं में काफी लोकप्रिय है। किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री हासिल किए हुए व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (साइकोलॉजिकल और मेडिकल परीक्षा सहित) के आधार पर किया जाता है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी / हिंदी, सामान्य अंकगणित और संख्यात्मक व विश्लेषणात्मक कौशल से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को वेतन (पे बैंड 5,200 रुपये से 20,000 रुपये ग्रेड पे 2,800 रुपये से 8,500 रुपये) के साथ-साथ कई तरह की अतिरिक्त सुविधांए भी दी जाती हैं। 


गुइस गाई :

किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने बाद आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्रसीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। इस पद पर चुने जाने के लिए उम्मीदवार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। टिकट कलेक्टर यदि आप 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं, तो टिकट कलेक्टर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उम्मीदवार हाई स्कूल में कमसे-कम 50 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है। यदि आप बारहवीं या ग्रेजुएशन कर चुके हैं, तो यह सीमा जरूरी नहीं है। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। इस पद पर अंतिम चयन दो स्तरीय लिखित परीक्षा के आधार पर होता है।

ट्रेफिक अपेंटिस :

इसके लिए 20 से 33 साल के बीच की उम्र के स्नातक युवा आवेदन कर सकते हैं। अंतिम रूप से चयन के लिए दो स्तरीय लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। 

रेल लिपिक :

हाई स्कूल (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक) के बाद आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। बारहवीं ग्रेजुएशन उत्तीर्ण व्यक्तियों के लिए न्यूनतम अंक की यह सीमा लागू नहीं होती। इन पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न रेलवे बोर्डों द्वारा समय-समय
पर विभिन्न संचार माध्यमों, अखबार, इंटरनेट इत्यादि से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। इसके लिए लिखित परीक्षा के अलावा टाईपिंग क्षमता का भी परीक्षण किया जाता है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।


Comments