Posts

Showing posts from July, 2019

भारतीय रेलवे में किन पदों पर पा सकते हैं नौकरी, आखिर कैसे मिलेंगे ये सुनहरे अवसर

Image
रोजगार की दृष्टि से भारतीय रेल सेवा सर्वाधिक नौकरी देने वाला सार्वजनिक उपक्रम है। इसमें करीब 16 लाख से भी ज्यादा 2 लोगों को नौकरी मिली हुई है। रेल सेवा में नियुक्त होने के लिए कुल 21 रेलवे बोर्डों द्वारा कई स्तरों में पर नियुक्तियां की जाती हैं, आइए यहां हम जानते। हैं ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण पदों और नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में।  सहायक स्टेशन मास्टर : रेलवे भर्ती बोर्डों द्वारा समय-समय पर विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां की जाती हैं। इसमें सहायक स्टेशन मास्टर युवाओं में काफी लोकप्रिय है। किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री हासिल किए हुए व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (साइकोलॉजिकल और मेडिकल परीक्षा सहित) के आधार पर किया जाता है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी / हिंदी, सामान्य अंकगणित और संख्यात्मक व विश्लेषणात्मक कौशल से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को वेतन (पे बैंड 5,200 रुपये से 20,000 रुपये ग्...